Chief Minister Vasundhara Raje claimed, We will form the government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:35 pm
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया दावा, हम ही सरकार बनाएंगे

khaskhabar.com : रविवार, 09 दिसम्बर 2018 5:18 PM (IST)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया दावा, हम ही सरकार बनाएंगे
जयपुर। राजस्थान विधान सभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया आदि ने भाग लिया।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि हम वापस सरकार बना रहे हैं। हमें अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि ग्यारह तारीख को मतदान के दिन मतदान स्थलों पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है। हम भाजपा के बागी नेताओं से लगातार सम्पर्क बनाए हुए हैं ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement