Chief Minister urges entrepreneurs to invest in Himachal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:53 am
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री का अग्रणी उद्यमियों से हिमाचल में निवेश करने का आह्वान

khaskhabar.com : बुधवार, 26 जून 2019 6:20 PM (IST)
मुख्यमंत्री का अग्रणी उद्यमियों से हिमाचल में निवेश करने का आह्वान
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा गत् सायं दुबई में सी.आई.आई, हिमाचल चैप्टर के सहयोग से रोड शो आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित उद्यमियों को सम्बोधित करते हुए, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में निवेश की अपार संभावनाएं विद्यमान है तथा सरकार ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने उद्यमियों से आगे आकर इन अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस समारोह का आयोजन इंडियन बिजनेस एण्ड प्रोफेशनल कॉउंसिल (आई.बी.पी.सी) द्वारा किया गया।

रोड शो में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए उद्यमियों का आभार व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे यू.ए.ई के लोगों की भारत में निवेश करने के प्रति रुचि व प्रतिबद्धता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि देश में पिछले चार-पांच वर्षों में आशातीत बदलाव आया है और हिमाचल प्रदेश ने भी इन वर्षों में खुद को काफी मजबूत किया है। उन्होंने उद्योग जगत के लोगों को हिमाचल में विद्यमान निवेश की संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया।

राज्य सरकार द्वारा निवेश के लिए बनाई जा रही बेहतर नीतियों पर प्रकाश डालते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए अनेक प्रोत्साहन व सुविधाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के लोगों की कुशलता से कार्य करने की भावनाओं की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की।

जय राम ठाकुर ने जानकारी दी कि राज्य सरकार धर्मशाला में ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट का आयोजन करने जा रही है तथा कहा कि इस प्रकार का आयोजन प्रदेश में पहली बार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के पास अनके विशेषताएं है जिससे निवेशकों को आकर्षित करने के सरकार के प्रयास फलीभूत होंगे। उन्होंने यू.ए.ई के लोगों को ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट में शामिल होने और हिमाचल प्रदेश में निवेश करने के लिए भी आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पास राष्ट्रीय स्तर के अनेक प्रतिष्ठित संस्थान विद्यमान हैं जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में बेहतर प्रशिक्षित एवं शिक्षित मानव संसाधन शक्ति उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल व मैनेजमैंट कॉलजों की काफी संख्या होने के कारण यह प्रदेश उद्योग जगत की जरूरतों के अनुसार कुशल मानव शक्ति की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देशी और विदेशी पर्यटकों द्वारा देश का सबसे पसंदीदा गंतव्य है और यह आगंतुकों को मनोरंजन के लिए एडवेंचर, वाईल्ड लाईफ, ईका-टूरिज्म, हेरिटेज, धार्मिक एवं आध्यात्मिक तथा स्किइंग आदि सभी प्रकार के अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस प्रदेश को एक सत्त पर्यटन राज्य के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रही है ताकि हिमाचल को भविष्य में अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर एक बेहतरीन स्थल बनाया जा सके।

उद्योग मंत्री ब्रिकम सिंह ने यू.ए.ई में रह रहे विभिन्न राज्यों के भारतीयों की अपने देश के सत्त विकास के प्रति भावनाओं की सराहना की। उन्होंने यू.ए.ई में भारतीय व्यापारिक समुदाय को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए उनका आह्वान किया कि वे यहां निवेश करके राष्ट्र के विकास और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अपना योगदान दें।

संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत नवदीप सूरी ने यू.ए.ई और भारत के बीच प्रगाढ़ एवं निरंतर बढ़ते संबंधों के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनो देशों के शीर्ष नेताओं के घनिष्ठ व्यक्तिगत संबंधों के कारण द्विपक्षीय संबंध नई ऊंचाईयों तक पहुंचे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यू.ए.ई के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करना, एक जीवंत उदाहरण है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने आयूष, वैलनेस और रियल एस्टेट में निवेश की संभावनाओं की विस्तार में प्रस्तुति दी। उन्होंने आयूष और रियल एस्टेट में निवेश योग्य परियोजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने आयुर्वेद में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य के स्वस्थ पर्यावरण, विशाल वन सम्पदा आदि के बारे में बताया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में रियल एस्टेट की बड़ी आवश्यकता और भूमि बैंक की उपलब्धता के बारे भी जानकारी दी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह ने पर्यटन क्षेत्र में निवेश के विभिन्न अवसरों पर एक प्रस्तुति दी। उन्होंने राज्य में उच्च स्तरीय पर्यटन को प्रोत्साहित करने और निवेश के लिए व्यावहारिक परियोजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।

अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार ने भी हिमाचल प्रदेश में निवेश के विभिन्न अवसरों पर एक प्रस्तुति दी। उन्होंने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य द्वारा किए गए विभिन्न सुधारों जैसे एकल खिड़की स्वीकृतियां, भूमि बैंक निर्माण और राज्य द्वारा प्रदान किए जा रहे विभिन्न प्रोत्साहनों के बारे में बताया।

आई.बी.पी.सी, दुबई के अध्यक्ष निमीश मकवाना ने मुख्यमंत्री और सभी उपस्थित प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का रोड शो में शामिल होने का आभार व्यक्त किया। आई.बी.पी.सी दुबई के सुरेश कुमार ने भारतीय अर्थव्यवस्था की उच्च विकास दर की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न है और निवेश आकर्षण के अपने उद्देश्य को अवश्य प्राप्त करेगा।

दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास विपुल ने भी हिमाचल प्रदेश निवेश रोड शो में दर्शकों को संबोधित किया और कहा कि पिछले दो दिनों में मुख्यमंत्री की यू.ए.ई सरकार और बड़े व्यापारियों के साथ हाई प्रोफाइल बैठक आयोजित की गई हैं। हिमाचल प्रदेश सी.आई.आई के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश के साथ उनके बीस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement