Chief Minister started three civil services for Municipal Corporation Shimla-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:35 pm
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री ने नगर निगम शिमला के लिए तीन नागरिक सेवाएं आरम्भ कीं

khaskhabar.com : शुक्रवार, 06 सितम्बर 2019 4:12 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने नगर निगम शिमला के लिए तीन नागरिक सेवाएं आरम्भ कीं
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज (शुक्रवार) नगर निगम शिमला में तीन गवर्नमेंट टू सिटीज़न सेवा (जी2सी) का शुभारम्भ किया। राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित इन सेवाओं में ऑनलाइन गारबेज चार्जिज कलैक्शन एप्लीकेशन, ऑनलाइन बिल्डिंग प्लानिंग एप्लीकेशन और रैन्ट और लीज़ एप्लीकेशन शामिल हैं, जिनके माध्यम से नगर निगम में 11 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एप्लीकेशनज़ का उद्देश्य सरकार की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता, अधिक दक्षता, निष्पक्षता और लोगों को सेवाएं एवं जानकारी को उपलब्ध करवाने में तेजी, बिचौलियों को हटाना, निगम स्तर पर जी2सी सेवाए प्रदान करने के लिए एकल खिड़की प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह सेवाएं कुशल इन्टरफेस प्रदान करने के साथ नागरिकों को किफ़ायती और समयबद्ध सेवाएं प्रदान करेंगी।

जय राम ठाकुर ने कहा कि इन सेवाओं के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान प्रणाली की सुविधा सुनिश्चित होंगी, जिससे लोगों को नगर निगम के कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से नागरिक अपने भुगतान के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement