Chief Minister pays floral tribute to former Minister Smt. Indira Mayaram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:11 am
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री श्रीमती इंदिरा मायाराम को पुष्पांजलि अर्पित की

khaskhabar.com : रविवार, 17 जुलाई 2022 5:22 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री श्रीमती इंदिरा मायाराम को पुष्पांजलि अर्पित की
जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की पूर्व मंत्री तथा सांगानेर से दो बार विधायक श्रीमती इंदिरा मायाराम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्व. श्रीमती इंदिरा मायाराम के आवास पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।


गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि स्व. श्रीमती इंदिरा मायाराम ने सार्वजनिक जीवन में उच्च आदर्श स्थापित किए। उन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा करने में कोई कमी नहीं रखी। मंत्री तथा विधायक के रूप में दी गई उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। उनका निधन प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement