Chief minister of Goa Parrikar will remain, Stoppage of speculation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:56 am
Location
Advertisement

गोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर ही बने रहेंगे, अटकलों पर लगा विराम

khaskhabar.com : रविवार, 16 सितम्बर 2018 6:52 PM (IST)
गोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर ही बने रहेंगे, अटकलों पर लगा विराम
पणजी। काफी समय से बीमार चल रहे पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करा देने के बाद गोवा में नया मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर अब वीटो लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि राज्य की लीडरशिप में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। मनोहर पर्रिकर ही गोवा के मुख्यमंत्री हैं और वो ही रहेंगे।

आपको बताते जाए कि रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह उनके स्वास्थ्य के हाल पूछने एम्स गए थे। राजनाथ ने ट्वीट कर बताया कि इनके इलाज की निगरानी रख रहे डॉक्टरों से बात भी की। पर्रिकर अग्नाशय कैंसर से पीडित हैं। पर्रिकर 6 सितंबर को ही अमेरिका से इलाज करवाकर भारत लौट आए हैं। वहां लगभग एक सप्ताह तक इलाज चला था। इससे पहले पर्रिकर ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह से अनुरोध किया था कि राज्य के नेतृत्व के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए।

पर्रिकर का इलाज में लंबा समय लग सकता है, इसलिए उन्होंने पार्टी से कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने का अनुरोध किया. पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पर्रिकर ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को फोन कर कहा है कि राज्य में नेतृत्व के लिए कोई दूसरी व्यवस्था कर दी जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement