Chief Minister meets Union Defense Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:48 pm
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से मुलाकात की, हिमायलन रेजीमेंट की मांग

khaskhabar.com : रविवार, 09 जून 2019 6:17 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने  केंद्रीय रक्षा मंत्री से मुलाकात की, हिमायलन रेजीमेंट की मांग
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर उन्हें पदभार सम्भालने पर बधाई दी और प्रदेश से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

जय राम ठाकुर ने राज्य के लिए सेना में एक हिमालयन रेजीमेंट प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सैनिकों और अधिकारियों की वीरता को देशभर में जाना जाता है और बड़ी संख्या में प्रदेश के युवा सेना अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से मण्डी जिले में सुरक्षा की दृष्टि से प्रस्तावित हवाई अड्डे के निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सामरिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यह हवाई अड्डा बहुत उपयोगी साबित होगा। उन्होंने अवगत करवाया कि हवाई अड्डे के निर्माण के लिए सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण हो गया है और आग्रह किया कि शेष औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा किया जाए।

राजनाथ सिंह ने शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और उनके ध्यान में लाए गए चर्चा मुद्दों विचार करने का आश्वासन दिया।

बैठक में मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement