Chief Minister Medical Assistance Fund set up to help needy people: Vipin Singh Parmar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 11:02 am
Location
Advertisement

जरूरतमंद लोगों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष गठित : परमार

khaskhabar.com : गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 5:24 PM (IST)
जरूरतमंद लोगों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष गठित : परमार
धर्मशाला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त जरूरतमंद लोगों को उपचार के लिए सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष गठित किया गया है। इस कोष के तहत जरूरतमंद को प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के अतिरिक्त प्रदेश के बाहर पीजीआई चंडीगढ़, मेडिकल कॉलेज चण्डीगढ़, एम्स दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत पंजीकृत अस्पतालों में उपचार करवाने के लिए भी सहायता प्रदान की जा सकेगी। सभी गंभीर बीमारियों को इसमें शमिल किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री गुरुवार को सुलह विधानसभा क्षेत्र के ननाओं में लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत बोल रहे थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने ननाओं में लगभग 200 लोगों की समस्याओं को सुनकर अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगर लोगों की समस्याओं से सम्बन्धित कोई आवेदन उनके समक्ष आता है तो उस पर समयबद्ध निपटारा कर उन्हें अवगत करवाएं ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सुलह विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान के साथ साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे लोगों की अपेक्षाओं एवं आकांशाओं को पूरा करने एवं उनके हितांे के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं। परमार ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के निर्धनतम व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सरकार ने जनसाधारण के कल्याण के लिए अनेक नई योजनाएं एवं कार्यक्रम आरंभ किए हैं। सरकार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे और उनके जीवन स्तर में सुधार हो।

स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 3 लाभार्थियों को 1 लाख 20 हजार रुपये के चेक वितरित किये। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दैहन के अध्यापकों ने स्कूल में वाणिज्य कक्षाएं शुरू करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री का आभार प्रकट किया।
इस दौरान सुलाह व परौर से आए दर्जन भर प्रतिनिधिमंडलों ने अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से भेंट की। खैरा निवासी 80 वर्षीय शीला देवी ने पेंशन लगने पर स्वास्थ्य मंत्री व प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैप्टन देसराज शर्मा, तनु भारती, एसडीएम धीरा संजीव कुमार, एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा, रमेश परिहार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement