Chief Minister Manohar Lal will participate in Rahagiri Program in Kurukshetra on May 20-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:49 am
Location
Advertisement

कुरुक्षेत्र में 20 मई को ‘राहगिरी कार्यक्रम’ में भाग लेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

khaskhabar.com : शनिवार, 12 मई 2018 1:05 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में 20 मई को ‘राहगिरी कार्यक्रम’ में भाग लेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 20 मई को कुरुक्षेत्र में आयोजित ‘राहगिरी कार्यक्रम’ में भाग लेंगे और उसी दिन रन-फॉर-फन को झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।
यह जानकारी पुलिस अधीक्षक, कुरूक्षेत्र, अभिषेक गर्ग की अध्यक्षता में आज पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों की कुरूक्षेत्र में आयोजित एक संयुक्त बैठक में दी गई।
उन्होंने कहा कि राहगिरी कार्यक्रम को सामान्य जनता के सहयोग और समर्थन से बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। वर्तमान युग की अत्यधिक व्यस्त जीवन शैली में लोगों के पास मनोरंजन करने और दोस्तों के साथ खेलने और बातचीत करने का पर्याप्त समय नहीं है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को तनाव मुक्त वातावरण प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि राहगिरी के दौरान चार किलोमीटर का रन-फॉर-फन आकर्षण का केंद्र होगा। इस दौड़ का आयोजन विशेष रूप से प्रतिभागियों के मनोरंजन के लिए किया जाएगा। किसी भी आयु वर्ग के लोग इस रन-फॉर-फन में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र में राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन महीने में दो बार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement