Chief Minister Manohar Lal hoisted the highest flag of Trinity-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:59 am
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री ने ट्राईसिटी के सबसे ऊंचे ध्वज को फहराया

khaskhabar.com : मंगलवार, 25 जून 2019 7:29 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने ट्राईसिटी के सबसे ऊंचे ध्वज को फहराया
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ के सैक्टर-1 स्थित मुख्य सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज के नवस्थापित एवं सौंदर्यीकृत स्वरूप का अनावरण किया। ट्राईसिटी के सबसे ऊंचे ध्वज को फहराने के बाद हरियाणा पुलिस के बैंड ने राष्ट्र-गान की धुन बजाई।

ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि किसी देश का राष्ट्रीय ध्वज उस देश के सम्मान तथा गौरव का प्रतीक होता है, यह उस देश के स्वतंत्रता तथा आत्मसम्मान को भी दर्शाता है। यही कारण है कि हर देश के नागरिकों द्वारा अपने देश के राष्ट्रीय ध्वज का काफी सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ 125 करोड़ देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि तिरंगे के रंगों का भी विशेष महत्व है। सबसे ऊपर का केसरिया रंग बलिदान का प्रतीक है, यह रंग राष्ट्र के प्रति हिम्मत और निस्वार्थ भावनाओं को प्रदर्शित करता है। लोगों में एकता का भी यह प्रतीक माना जाता है। ध्वज के बीच का सफेद रंग शांति और ईमानदारी का प्रतीक माना गया है। इसको स्वच्छता और ज्ञान का भी प्रतीक कहा गया है। हरा रंग विश्वास, उर्वरता, खुशहाली,समृद्धि और प्रगति का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement