Chief Minister Manohar Lal gave administrative approval to three projects worth Rs 26.85 crore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:25 pm
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 26.85 करोड़ रुपए की तीन परियोजनाओं को दी प्रशासनिक स्वीकृति

khaskhabar.com : शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 6:16 PM (IST)
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 26.85 करोड़ रुपए की तीन परियोजनाओं को दी प्रशासनिक स्वीकृति
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सडक़ तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करने के दृष्टिगत हरियाणा राज्य सडक़ एवं पुल विकास निगम के तहत रेवाड़ी जिले के लिए 126.85 करोड़ रुपए की तीन परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जिनके पास लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभाग का कार्यभार भी है, ने इस सम्बन्ध में और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि ये परियोजनाएं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग की सडक़ों के अतिरिक्त होंगी। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं में खुंड खोल मंदौला सडक़ मार्ग के 18.82 किलोमीटर भाग को को 5.50 मीटर से 7 मीटर चौड़ा व सुदृढ़ किया जाएगा जिसके लिए 42.20 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि इसी प्रकार, रेवाड़ी-शाहजहांपुर सडक़ मार्ग के के 6.42 किलमीटर से 22.42 किलोमीटर भाग को 7 मीटर से 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा तथा राज्य मार्ग-15 के 26.62 भाग का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा तथा इस कार्य के लिए 42.14 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है। रेवाड़ी-बावल सडक़ के 1.60 से 10.91 किलोमीटर हिस्से को 10 मीटर चौड़ा कर दो मार्ग से चारमार्गीय बनाया जाएगा जिसके लिए 42.51 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement