Chief Minister Manohar Lal accepts the resignation of three advisors-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:27 am
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री ने तीन सलाहकारों के इस्तीफें को स्वीकार किया

khaskhabar.com : सोमवार, 23 सितम्बर 2019 7:38 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने तीन सलाहकारों के इस्तीफें को स्वीकार किया
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री के तीन विशेष कार्यकारी अधिकारी और तीन सलाहकारों के इस्तीफों की आधिकारिक स्वीकृति के आदेश आज जारी किये गए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि 18 और 20 सितंबर, 2019 को इन्होंने अपने इस्तीफे मुख्यमंत्री को सौंप दिए थे। इन इस्तीफों को मुख्यमंत्री ने आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही तुरंत प्रभाव से स्वीकृत कर लिया था और आज इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किये गए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि जिन तीन मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने अपने इस्तीफे सौंपे थे, उनमें प्रधान विशेष कार्यकारी अधिकारी नीरज दफ़्तुआर, विशेष कार्यकारी अधिकारी भूपेश्वर दयाल और अमरेन्द्र सिंह शामिल हैं।

इसी प्रकार, इनमें मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकारों राजीव जैन और अमित आर्य तथा प्रधान राजनीतिक सलाहकार दीपक मंगला के इस्तीफे भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement