Chief Minister laid foundation stones of girls degree college in boota mandi Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:25 am
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री ने बुटा मंडी में रखा लड़कियों के डिग्री कॉलेज का नींव पत्थर

khaskhabar.com : गुरुवार, 28 फ़रवरी 2019 7:44 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने बुटा मंडी में रखा लड़कियों के डिग्री कॉलेज का नींव पत्थर
संसद मैंबर चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने थोड़े समय में ही कॉलेज की लंबे समय से लम्बित पड़ी मांग को स्वीकृत कर लिया है जिसका ऐलान जालंधर में पिछले वर्ष डा. बी.आर. अम्बेडकर के जन्म दिवस के मौके पर किया गया था। संसद मैंबर ने जालंधर में टाटा ग्रुप की तरफ से 112 करोड़ से शुरू किये जा रहे कौशल विकास प्रोजैक्ट के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इस संबंधी सहमति पत्र पर पहले ही हस्ताक्षर किये जा चुके हैं। उन्होंने जलंधर में अत्याधुनिक सुपर स्पैशिलटी अस्पताल और मैडीकल कॅालेज की भी मांग की। उन्होंने 85वे संशोधन को इसकी असल भावना के अनुसार लागू करने के लिए मुख्यमंत्री को विनती की।

गुरदासपुर से लोक सभा मैंबर सुनील जाखड़ ने कहा कि सरहद पर लगातार तनाव बना हुआ है और हमें समूचे देश की भलाई के लिए अरदास करनी चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में नया मील पत्थर कायम करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए जाखड़ ने कहा कि यह शिक्षा संस्था सेहतमंद और शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण के लिए बड़ा तोहफ़ा है। उन्होंने अनुसूचित जातियों के हितों खासकर पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम को अनदेखा करने के लिए केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक के लिए शिक्षा उपलब्ध करवाने के डॉ. बी.आर.अम्बेडकर के सपने को हकीकत में लाने के लिए इकठ्ठा होकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी समय के दौरान देश के लोग निर्णयात्मक फ़ैसला लेंगे।

इस दौरान चौधरी संतोख सिंह, विधायक सुशील कुमार रिंकू, प्रगट सिंह, चौधरी सुरिन्दर सिंह, रजिन्दर बेरी, अवतार सिंह बावा हेनरी, हरदेव सिंह लाडी, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिन्दर कौर और काऊंसलर सुनीता रिंकू ने डॉ. बी आर अम्बेदकर की तस्वीर देकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, विधायक राज कुमार चब्बेवाल, मेयर जगदीश राज राजा, पूर्व मंत्री महिन्द्र सिंह केपी, डिप्टी मेयर हरसिमरजीत सिंह बंटी, एडीशनल चीफ़ सैक्रट्री उच्च शिक्षा एस. के. संधू, डिवीजनल कमिश्नर बी. पुरशारथा और डिप्टी कमिश्नर वरिन्दर शर्मा के अलावा ओ.एस.डी. मुख्यमंत्री पंजाब गुरप्रीत सिंह सोनू ढेसी, अमृत खोसला, राजिन्दरपाल सिंह राणा रंधावा, बलदेव सिंह देव, सुखविन्दर सिंह लाली, अश्विन भल्ला आदि अन्य भी उपस्थित थे।

3/3
Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement