Chief Minister Jai Ram will give millions of crores to Kangra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:53 pm
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री कांगड़ा वासियों को देंगे करोड़ों की सौगात

khaskhabar.com : शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019 8:23 PM (IST)
मुख्यमंत्री कांगड़ा वासियों को देंगे करोड़ों की सौगात
धर्मशाला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अपने दो दिवसीय कांगड़ा प्रवास के दौरान जिलावासियों को करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। वह 23 फरवरी शनिवार को सायं साढ़े चार बजे धर्मशाला पहुंचेंगे और पुलिस लाईन धर्मशाला के प्रशासनिक खंड का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री करीब सवा पांच बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में विदेशी पंजीकरण एवं तिब्बतीयन कार्यालय का लोकार्पण करेंगे।

यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 24 फरवरी को प्रातः साढ़े नौ बजे धर्मशाला कॉलेज के त्रिगर्त सभागार में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे गगल में प्रदेश की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ उपस्थित रहेंगे। वे साढ़े 11 बजे शाहपुर के चंबी में आयोजित पन्ना प्रमुख्य सम्मेलन में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सायं चार बजे शिमला के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement