Chief Minister Jagan Reddy reduced the security of Chandrababu Naidu family-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:21 am
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने घटाई चंद्रबाबू नायडू के परिवार की सुरक्षा

khaskhabar.com : मंगलवार, 25 जून 2019 9:41 PM (IST)
मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने घटाई चंद्रबाबू नायडू के परिवार की सुरक्षा
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश की नई सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के परिवार के सदस्यों की सुरक्षा में कटौती कर दी है। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के नेताओं ने आरोप लगाया है कि नायडू और उनके परिजनों को इस बात की जानकारी तब मिली जब वे विदेश से छुट्टी मनाकर मंगलवार को घर लौटे।

तेदेपा सूत्रों के अनुसार, पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश की सुरक्षा घटा दी गई है। पहले उनके पास 'जेड' श्रेणी का कवर था, उसे अब 'वाई' कर दिया गया है। उन्हें अब 2 प्लस 2 सुरक्षाकर्मी दिए जाएंगे। पहले उन्हें 5 प्लस 5 सुरक्षाकर्मी प्राप्त थे।

लोकेश अपने पिता के मंत्रिमंडल में मंत्री थे। 11 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में तेदेपा की हार के बाद राज्य में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार है।

नायडू, उनकी पत्नी भुवनेश्वरी, पुत्र लोकेश, पुत्रवधू ब्रह्माणी और पोता देवांश यूरोप से अपनी छुट्टियां मनाकर हैदराबाद लौटे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement