Chief Minister inaugurates high level bridges of Kota from Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:13 pm
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री ने जयपुर से किया कोटा के उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण

khaskhabar.com : गुरुवार, 13 सितम्बर 2018 9:50 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने जयपुर से किया कोटा के उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण
कोटा। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को कोटा शहरवासियों को 54 करोड़ रूपये की लागत से बने उच्च स्तरीय पुल की सौगात दी। उन्होंने कोटा बैराज के समानान्तर बने करीब 1 किलोमीटर लम्बे इस पुल का जयपुर में मुख्यमंत्री निवास से बटन दबाकर लोकार्पण किया।
राजे ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोटावासियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि कोटा एक तेजी से बढ़ता हुआ शहर है और हमारी कोशिश है कि इसका विकास निरन्तर होता रहे। उन्होंने कहा कि यूआईटी कोटा द्वारा बनाए गए इस पुल के शुरू होने से यातायात का दबाव कम होगा और शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटा शहर में यूआईटी के माध्यम से करीब 307 करोड़ रूपये के विकास कार्य हो चुके हैं तथा करीब 517 करोड़ रूपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। इस अवसर पर उन्होंने कोटावासियों को नए पुल की बधाई दी।

स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचन्द कृपलानी ने कहा कि कोटा में चम्बल पुल, बैराज के सामानान्तर पुल, हैंगिंग ब्रिज, नोर्दन बाईपास जैसे ऎतिहासिक विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। आने वाले समय में नोर्दन बाईपास, बूंदी एवं बारां रोड पर सीसी सडक के निर्माण सहित कई कार्य पूरे होंगे।





ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement