chief minister honored gwalior police team-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:03 pm
Location
Advertisement

MP : दुष्कर्मियों को फांसी दिलाने वाले पुलिस अधिकारी सम्मानित

khaskhabar.com : शुक्रवार, 03 अगस्त 2018 9:22 PM (IST)
MP : दुष्कर्मियों को फांसी दिलाने वाले पुलिस अधिकारी सम्मानित
भोपाल। मध्य प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के विरुद्घ जघन्य अपराधों के अपराधियों को फांसी की सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों को शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने सम्मानित किया। चौहान ने पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर ग्वालियर जिले के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, इंदौर नगर के उप महानिरीक्षक हरिनारायणचारी मिश्र, धार के पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह, सागर के पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, शहडोल के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सक्सेना, मंदसौर के पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह, दमोह के पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल, सतना जिले के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

जिन पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया, उनमें कई जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी, नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी शामिल हैं। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement