Chief Minister Gehlot attack PM, The country is misguided-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:54 pm
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री गहलोत का प्रधानमंत्री पर हमला, देश को कर रहे हैं गुमराह

khaskhabar.com : बुधवार, 24 अप्रैल 2019 10:53 AM (IST)
मुख्यमंत्री गहलोत का प्रधानमंत्री पर हमला, देश को कर रहे हैं गुमराह
जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बाेलते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि न्यायपालिका व सु्प्रीम कोर्ट डिस्टब हो रही हैं। इस पर भी प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोलते है। मुद्दे की बात तो कभी करते ही नहीं हैं।जुमलेबाजी और सोशल मीडिया के माध्यम से युवा पीढ़ी को बगलाया जा रहा है। यह बात मुख्यमंत्री गहलोत ने बुधवार को जोधपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि देश के हालात चिंता जनक बने हुए हैं। किसान,युवाओं के बारे में कोई बात नहीं की जा रही हैं।

गहलोत ने आगे कहा कि मोदी देश को गुमराह कर रहे हैं। इसके माध्यम से सरकार अपनी नाकामी छिपाने में लगी हुई हैं। साथ ही कहा कि विदेश में जाकर आरोप लगाना कि अभी तक हमारे देश में कुछ भी नहीं हुआ है। अब मैं कर रहा हूं।

प्रधानमंत्री मोदी के साक्षात्कार पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद ही सवाल पूछते हैं ,खुद ही जवाब देते हैं। मुझ पर आरोप लगाते हुए गली-गली घुम रहे हैं। राजस्थान में ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रधानमंत्री एक सीट -एक सीट पर दो-तीन बार दौरे कर चुके हैं। प्रधानमंत्री देश के होने की बजाय भाजपा और आरएसएस को हो गए हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने किसानों के कर्ज माफी पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सहयोग नहीं कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement