Chief Minister gave approval, Rs 79 crore approved for 11 road development works-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, 11 सड़क विकास कार्यों के लिए 79 करोड़ रुपए स्वीकृत

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 मई 2023 7:25 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, 11 सड़क विकास कार्यों के लिए 79 करोड़ रुपए स्वीकृत
जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 11 सड़क विकास कार्यों के लिए 79 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है। इस स्वीकृति से 63.88 किलोमीटर लंबाई के सड़क विकास कार्य किए जाएंगे। इन कार्यां में एनएच-79 से चरलिया ब्राहमण-कोटडी कलां-रीछमाला होते हुए एनएच-113 तक (16.50 किमी), भरतपुर जिले में करौली-मासलपुर सड़क से यूपी बॉर्डर तक (11 किमी), बाड़मेर जिले में रिफायनरी गेट नंबर 3 से एनएच-25 तक दो लेन सड़क (1.83 किमी), बीकानेर जिले में जसरासर से जगरजाना (5 किमी), जसरासर से मसूरी (11 किमी) तथा उतमामदेसर से मेवसर (6 किमी), हनुमानगढ़ जिले में निमलाई से चौबारा (3.5 किमी) तथा भानगढ़ से रामसरा (4 किमी) सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। साथ ही, जोधपुर जिले में आरटीओ ऑफिस सारण नगर ओवरब्रिज से भदवासिया सड़क तक सिंगल लेन से डबल लेन सड़क का कार्य (2.15 किमी), वीर तेजाजी ओवरब्रिज से खोखरिया की तरफ तक डबल लेन डामर सड़क निर्माण कार्य (2.1 किमी) तथा मण्डोर से सूरसागर वाया बालसमन्द तक चौडाईकरण कर 4 लेन (0.8 किमी) सड़कों के विकास कार्य किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की दृष्टि से विभिन्न सड़क विकास कार्यों की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement