Chief Minister gave approval - Rs 747 crore drinking water scheme for Prithviraj Nagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति - पृथ्वीराज नगर के लिए 747 करोड़ रूपये की पेयजल योजना

khaskhabar.com: रविवार, 16 अक्टूबर 2022 5:50 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति - पृथ्वीराज नगर के लिए 747 करोड़ रूपये की पेयजल योजना
जयपुर । जयपुर के पृथ्वीराज नगर और इसके आस-पास के क्षेत्र को बीसलपुर बांध आधारित पेयजल परियोजना से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फेज-प्रथम (स्टेज द्वितीय) एवं फेज-द्वितीय के कार्यों के लिए 747.08 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा इस निर्णय से 145 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल में वितरण तंत्र स्थापित किया जाएगा। इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र सांगानेर, विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा एवं विधानसभा क्षेत्र विद्याधर नगर का आंशिक क्षेत्र सम्मिलत होंगे। इनमें जयपुर नगर निगम ग्रेटर के वार्ड संख्या 3, 6, 9, 12, 13, 43, 44, 88, 91, 96 (पूर्ण) तथा 1, 2, 45, 49, 50, 65, 67, 83 (आंशिक) कुल 18 वार्ड है। साथ ही, विधानसभा क्षेत्र बगरू एवं विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा के कुल 15 ग्राम भी हैं। इस परियोजना में 2500 किलोमीटर एचडीपीई पाइप लाइन, 210 कि.मी. डीआई पाइप लाइन बिछाने के कार्य, 46 उच्च जलाशयों का निर्माण कार्य और पम्पिंग मशीनरी एवं इन्टूमेन्टेशन का कार्य होगा। गौरतलब है कि पहले चरण (फेज-प्रथम, स्टेज-प्रथम) में 563.93 करोड़ रूपये की लागत के कार्य शुरू हैं, जिनमें से लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने पृथ्वीराज नगर क्षेत्र और आसपास आबादी क्षेत्र के विस्तार के तहत तथा आने वाले समय में जनता की दूरगामी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement