Chief Minister Dr. Raman Singh in Delhi on 3-day visit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रमन सिंह 3 दिन की दिल्ली यात्रा पर

khaskhabar.com: बुधवार, 03 अगस्त 2016 8:24 PM (IST)
रमन सिंह 3 दिन की दिल्ली यात्रा पर
रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 4 अगस्त से तीन दिनों की यात्रा पर दिल्ली में रहेंगे। डॉ सिंह 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे रायपुर से नियमित विमान द्वारा नई दिल्ली जाएंगे । डॉ सिंह वहां शाम 5 बजे से 7 बजे तक रेल भवन में रेल मंत्रालय और कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में छत्तीसगढ़ से जुड़े विषयों पर विचार विमर्श करेंगे । बैठक के बाद मुख्यमंत्री नई दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे । वे अगले दिन 5 अगस्त को वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे । डॉ सिंह नई दिल्ली से 6 अगस्त को शाम 5.30 बजे नियमित विमान द्वारा रवाना होकर 7.15 बजे रायपुर लौट आएँगे । मुख्यमंत्री के नई दिल्ली प्रवास की वजह से गुरुवार 4 अगस्त को रायपुर में उनके निवास में जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है । बीजेपी में बदलते घटना क्रम के मद्देनज़र इसे काफी अहम माना जा रहा है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement