Chief Minister Ashok Gehlot will do road show in Jodhpur today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 11:09 pm
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री गहलोत ने जोधपुर में किया रोड शो , कांग्रेस ने झोंकी ताकत

khaskhabar.com : शनिवार, 27 अप्रैल 2019 2:41 PM (IST)
मुख्यमंत्री गहलोत ने जोधपुर में किया रोड शो , कांग्रेस ने झोंकी ताकत
जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जोधपुर शहर के फतेहपोल से रोड शो प्रारंभ किया। वे रोड शो में ऑटो के माध्यम से पहुंचे थे। इस अवसर पर हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद थे। यह रोड शाे को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो का जवाब के रूप में देखा गया है।
इस रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पास राहुल गांधी, प्रियंका गांधी,अशोक गहलोत और वैभव गहलोत की फोटो हाथ में नजर आए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अशोक गहलोत के नारे भी लगाए। जन-जन के जननायक जनता के बीच के नारे भी गूंजे।

इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी मौजूद थीं। इस रोड शो में पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाडी, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, विधायक रफीक खान, विधायक संयम लोढा आदि मौजदू थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री गहलोत अपने पुत्र वैभव गहलोत के पक्ष में वोट देने के लिए लोगों से अपील की । यह रोड शो को अमित शाह के रोड शो के जवाब के रूप में माना जा रहा है। आपको बताते जाए कि अशोक गहलोत चुनाव लड़ते थे। वे भी यहीं से रोड शो प्रारंभ करते थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement