Chief Minister Ashok Gehlot said, Will always encourage positive cinema-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:55 pm
Location
Advertisement

सकारात्मक सिनेमा को हमेशा प्रोत्साहित करेंगे: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

khaskhabar.com : शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 8:09 PM (IST)
सकारात्मक सिनेमा को हमेशा प्रोत्साहित करेंगे: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सिनेमा हमारे समाज का महत्वपूर्ण अंग है और राज्य सरकार सकारात्मक सिनेमा को हमेशा प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सामाजिक जागरुकता का संदेश देने वाली फिल्मों को सरकार मनोरंजन कर में छूट आदि देकर प्रोत्साहन करती रहेगी।
गहलोत शुक्रवार को 12वें जयपुर अन्तरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिनेमा देश और समाज में बन्धुत्व की भावना को बढ़ाता है। फिल्म जगत और विशेषकर बाॅलीवुड ने भारत में विभिन्न भाषा बोलने वाले लोगों को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है। उन्होंने कहा कि फिल्मों से राजस्थान जैसे प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement