Chief Minister Ashok Gehlot attended the last rites of former minister Tambi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:09 am
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्व मंत्री तांबी के अन्तिम संस्कार में शामिल हुए

khaskhabar.com : शनिवार, 18 जनवरी 2020 8:48 PM (IST)
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्व मंत्री तांबी के अन्तिम संस्कार में शामिल हुए
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को भीलवाड़ा के जहाजपुर कस्बे पहुंचकर पूर्व मंत्री रतनलाल तांबी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उनकी पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत तांबी के परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी तथा सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने भी दिवंगत तांबी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक रामलाल जाट सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement