Chief Minister approved: Approved journalists will get laptop-tablets-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी : अधिस्वीकृत पत्रकारों को मिलेंगे लेपटॉप-टेबलेट

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 अक्टूबर 2023 2:33 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी : अधिस्वीकृत पत्रकारों को मिलेंगे लेपटॉप-टेबलेट
जयपुर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से अधिस्वीकृत पत्रकारों को लेपटॉप-टेबलेट मिलेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। प्रस्ताव के अनुसार, सूचना, प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा बताई गई टेक्निकल स्पेशिफिकेशन युक्त लेपटॉप-टेबलेट अधिस्वीकृत पत्रकारों द्वारा क्रय किए जाएंगे। अधिकतम राशि 70 हजार रुपए प्रति लेपटॉप-टेबलेट तक संबंधित पत्रकारों को पुनर्भरण किया जाएगा। इसके लिए जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारियों को बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। गहलोत के इस निर्णय से पत्रकारों को अपने कार्य निष्पादन में आसानी होगी तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को वे और अधिक दृढ़ता से रख सकेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement