Chief Minister addressed Himachali community in Dubai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:27 pm
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री ने दुबई में हिमाचली समुदाय को किया संबोधित

khaskhabar.com : मंगलवार, 25 जून 2019 3:38 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने दुबई में हिमाचली समुदाय को किया संबोधित
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत् सायं संयुक्त अरब अमीरात (यू.ए.ई) की यात्रा के दौरान दुबई में हिमाचली समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी कड़ी मेहनत और ईमानदार स्वभाव के कारण हिमाचल के लोगों ने दुनिया के प्रत्येक कौने में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचली प्रवासियों का संयुक्त अरब अमीरात के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। हिमाचल के लोगों ने न केवल व्यावसायिक दुनिया में अपनी जगह बनाई है अपितु चिकित्सा और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में भी बड़ा योगदान दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement