Chidambaram appears before ED for second time in Aircel-Maxis case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एयरसेल-मैक्सिस सौदा मामला : ईडी के समक्ष पेश हुए चिदंबरम

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 जून 2018 1:19 PM (IST)
एयरसेल-मैक्सिस सौदा मामला : ईडी के समक्ष पेश हुए चिदंबरम
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम से यहां 3,500 करोड़ रुपये के एयरसेल-मैक्सिस सौदा मामले में दूसरी बार पूछताछ की। ईडी अधिकारी ने कहा कि चिदंबरम सुबह करीब 11 बजे ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए। उन्हें छह जून को पेश होने के लिए समन भेजा गया था। इससे पहले इस मामले में दिल्ली की एक अदालत ने 10 जुलाई तक चिदंबरम की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी और उन्हें जब भी आवश्यकता हो, जांच में शामिल होने के निर्देश दिए थे। कांग्रेस नेता दूसरी बार जांच में शामिल हुए हैं। ईडी ने मामले के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए पहले पांच जून को उन्हें नया समन जारी किया था। एजेंसी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) तहत अपना बयान दर्ज किया। यह पूछताछ 2017 में चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ दर्ज एयरसेल-मैक्सिस के धनशोधन मामले से जुड़ी ईडी की जांच का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement