Advertisement
छत्तीसगढ़ : पुलिस ने नक्सलियों को किया गिरफ्तार
बीजापुर। जिले की बासागुड़ा पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दक्षिण बस्तर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने बताया कि 17 दिसंबर को थाना बासागुड़ा से पुलिस का एक दल ग्राम आटपल्ली की ओर माओवादी वारंटियों का पता लगाने के लिए रवाना किया गया था। डांगी ने कहा कि पुलिस पार्टी ने कोरसागुड़ा और आटपल्ली के पास जंगलों में घेराबंदी कर थाना बासागुड़ा से फरार तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली विभिन्न घटनाओं में शामिल थे। गिरफ्तार नक्सलियों में पूनेम संजना उर्फ कोसी मिल्रिटी प्लाटून सदस्य, कोरसा बुधरी मिलीशिया सदस्य और ओयाम सोमलू ग्राम चिन्नागेलूर थाना बसासागुड़ा जिला बीजापुर डीएकेएमएस अध्यक्ष शामिल हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement