Chhattisgarh sex CD scandal: CBI notice to Congress leader Bhupesh Baghel-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:18 pm
Location
Advertisement

छत्तीसगढ़ CD कांड : भूपेश बघेल की हो सकती है गिरफ्तारी! अदालत में पेश हुए

khaskhabar.com : सोमवार, 24 सितम्बर 2018 6:43 PM (IST)
छत्तीसगढ़ CD कांड : भूपेश बघेल की हो सकती है गिरफ्तारी! अदालत में पेश हुए
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड में कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष भूपेश बघेल सोमवार को यहां सीबीआई की एक विशेष अदालत में पेश हुए। उन्हें इस संबंध में रविवार शाम समन जारी किया गया था। भूपेश बघेल अंबेडकर चौक से पैदल अदालत पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कई कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बघेल सीबीआई के विशेष न्यायाधीश सुमित कपूर की अदालत में पेश हुए।

सूत्रों के मुताबिक, कथित सीडी कांड में बघेल की गिरफ्तारी भी हो सकती है। सीडी कांड में आरोपी विनोद वर्मा भी अदालत में मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि 27 अक्टूबर, 2017 को एक कथित सेक्स टेप वायरल हुआ था, जिसमें छत्तीसगढ़ के एक मंत्री का नाम सामने आया था।

बाद में इस मामले में दिल्ली से पत्रकार विनोद वर्मा की गिरफ्तारी हुई थी। इस मामले में भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर कथित सेक्स सीडी बांटने का आरोप लगाया था। सीडी कांड में आरोपी विनोद वर्मा के साथ ही भूपेश बघेल के खिलाफ रायपुर में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मामले को तूल पकड़ता देख राज्य सरकार ने यह मामला सीबीआई को सौंप दिया। सीबीआई ने मामले में भाजपा और कांग्रेस नेताओं से पूछताछ की।

इस बीच सेक्स सीडी कांड से जुड़े रिंकू खनूजा नामक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रिंकू खनूजा की मौत के बाद इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ा। अब करीब एक साल बाद बघेल को सीबीआई अदालत ने समन भेजा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement