Advertisement
छत्तीसगढ़ : आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट हुए शहीद

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कहा, "विकास को उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया था। ऑपरेशन के बाद आधी रात को इस वीर जवान ने शहादत प्राप्त की।"
शहीद विकास कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं। वह सीआरपीएफ की कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) बटालियन में तैनात थे। यह सीआरपीएफ की एक स्पेशल ऑपरेशन यूनिट है, जो गोरिल्ला रणनीति और जंगल युद्ध में पारंगत होते हैं।
उनके पार्थिव शरीर को इंडिगो की 6ई 2292 विमान से रायपुर से दिल्ली लाया जा रहा है। यहां से फिर इन्हें इनके होमटाऊन ले जाया जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


