chhag: 2 jawans injured in Naxal ID explosion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:32 am
Location
Advertisement

छग :नक्सलियों के आईडी विस्फोट में 2 जवान घायल

khaskhabar.com : सोमवार, 05 मार्च 2018 7:41 PM (IST)
छग :नक्सलियों के आईडी विस्फोट में 2 जवान घायल
बीजापुर। सोमवार को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा पर गढ़चिरोली में नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर निकले पुलिस के दो जवान आईडी विस्फोट की चपेट में आने से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से नागपुर भेजा गया है। गढ़चिरोली के एएसपी महेश्वर रेड्डी ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कोरची तहसील के पनकाभट्टी के जगंल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने बारूदी विस्फोट कर जवानों को निशना बनाया। इस घटना में पुलिस का एक जवान व एक अफसर घायल हुआ है। नक्सलियों ने हमला उस वक्त किया, जब जवान तलाशी अभियान पर निकले थे।

उन्होंने जानकारी दी किए 33 बारूदी सुरंग विस्फोट में जख्मी दोनों जवानों- अतुल तावड़े और राजेश चाबर को नागपुर भेजा गया है। वहां के एक अस्पताल में घायल जवानों का उपचार चल रहा है। पुलिस अफसरों के मुताबिक, दोनों की हालत अभी खतरे से बाहर है।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। बीते कुछ दिनों से माओवादियों ने छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी गतिविधियां तेज कर दी है। रविवार को गढ़चिरोली जिले में ही साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर भी नक्सलियों ने हमला कर दिया था। पहले माओवादियों ने जवान पर गोली चलाई और जब गोली नहीं चली तो चाकू से हमला कर फरार हो गए। इस हादसे में जख्मी जवान को भी नागपुर रेफर किया गया था।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement