Chennai Congress workers protest after Priyanka Gandhi Vadra was stopped-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 2:32 pm
Location
Advertisement

चेन्नई : प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

khaskhabar.com : शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 6:28 PM (IST)
चेन्नई : प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
सोनभद्र। सोनभद्र नरसंहार (Sonbhadra Land Dispute Violence) पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress leader Priyanka Gandhi) को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने पर चेन्नई में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने पूछा है कि क्या पीड़ितों के आंसू पोछना अब इस देश में अपराध है? क्या प्रियंका गांधी द्वारा धारा 144 का उल्लंघन किए बिना 3 लोगों के साथ उन परिवारों से मिलने जाना अपराध है?

रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में संविधान और कानून का नहीं बल्कि अपराध का शासन है। जिस प्रकार 17 जुलाई को सोनभद्र में 3 महिलाओं सहित 10 आदिवासी किसानों की 200 व्यक्तियों द्वारा बंदूक/भालों से हत्या की गई, ये दिखाता है कि संगठित अपराध आदित्यनाथ जी के इशारे से पनप रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि आज जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उन आदिवासी परिवारों के आंसू पोंछने गई, तो बजाय अपराधियों को सजा देने के अजय सिंह बिष्ट की सरकार ने अपनी क्रूरता का परिचय देते हुए उनको गिरफ्तार कर रखा है।

उन्होंने पूछा कि क्या पीड़ितों के आंसू पोछना अब इस देश में अपराध है? क्या प्रियंका गांधी द्वारा धारा 144 का उल्लंघन किए बिना 3 लोगों के साथ उन परिवारों से मिलने जाना अपराध है? क्या उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी/दबंगई का बोलबाला चलेगा या फिर कानून का शासन चलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी सिर्फ सोनभद्र जाना चाहती थी, वो भी कानून की अनुपालना में। उसके बावजूद पुलिस के अधिकारी ऊपर से आदेश आने की बात कहते हैं। ये आदेश नरेंद्र मोदी का है, अमित शाह का है या फिर योगी आदित्यनाथ का है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement