इतना ही नही हरियाणा जिम्नास्टिक एसोसिएशन के एक अन्य पदाधिकारी विजेंदर सिंह लोहान ने
न केवल चौटाला के लाइफ टाइम प्रेजिडेंट बनाने का स्वागत किया बल्कि एक कदम
आगे बढ़ते हुए कहा कि वे उस समय उनके साथ ही थे, इसे वहीँ इंडियन ओलम्पिक
संघ द्वारा दी गई एक सौगात बताया। उन्होंने कहा कि वे पहले भी अध्यक्ष रहे
हैं इसलिए उन्हें यह पद दिया गया है। खेलमंत्री अनिल विज
भी अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन चौटाला ने बॉक्सिंग का नाम विदेशों में भी
रोशन करवाया है।