Chautala was happy to make the life president of the IOA-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चौटाला को आईओए का आजीवन अध्यक्ष बनाने पर खुशी जताई

khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 9:04 PM (IST)
चौटाला को आईओए का आजीवन अध्यक्ष बनाने पर खुशी जताई
अंबाला। अभय चौटाला के चेन्नई बैठक में इंडियन ओलम्पिक संघ का ताउम्र अध्यक्ष की घोषणा के बाद हरियाणा में सियासत गरमा गई है। चौटाला को खेलों में बढ़ावा देने के लिए इस संघ ने लाइफ टाइम प्रेजिडेंट नियुक्त किया है। भाजपा के खेल मंत्री जहाँ इसको पचा नही पा रहे हैं वहीँ उनसे जुड़े प्रदेश स्तरीय कई खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी इसे बड़ी उपलब्धि बताते स्वागत कर रहे हैं। भाजपा समर्थित कुछ खेल एसोसिएशनों से जुड़े पदाधिकारी भी इस घोषणा को हरियाणा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि बताते नही थक रहे। इस बारे जब हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की प्रतिक्रिया ली गई तो उनका कहना था कि उनकी जानकारी में इस पद का कोई प्रावधान है तो है, पर उन्हें अब क्या बनाया है यह चिठ्ठी पत्री देख कर ही पता लगेगा। उनकी इस बात से यह आभास होता है कि वे चौटाला को यह पद मिलने से ज्यादा खुश तो नही है लेकिन उसका सरेआम विरोध भी नही कर पा रहे हैं। यह बात सर्वविदित है कि जब से वे खेल मंत्री बने हैं तभी से वे इसे भंग करने की मांग करते आ रहे हैं। वहीँ मंत्री अनिल विज के खासमखास कहे जाने और कई खेल एसोसिएशन के अहम् पदों पर बैठे सूरज प्रकाश अम्मू ने आज मीडिया के सामने चौटाला का लाइफ टाइम प्रेजिडेंट बनने पर खुशी जाहिर की है। इस मौके पर अम्मू ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि अगर हरियाणा का कोई व्यक्ति आगे बढ़ता है तो उन्हें ख़ुशी है।

[@ तस्वीरों में,अजमेर-सियालदह एक्स.ट्रेन हादसा]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement