Chaturvedi did a very well-inspected home inspection, given instructions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चतुर्वेदी ने किया विमंदित गृह का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अप्रैल 2017 4:42 PM (IST)
चतुर्वेदी ने किया विमंदित गृह का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ अरुण चतुर्वेदी ने बुधवार को जामडोली स्थित मानसिक विमंदित गृह का औचक निरीक्षण कर विमंदित बच्चों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को गर्मियों के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिए। डॉ चतुर्वेदी ने बच्चों के प्रत्येक कमरे में जाकर उनसे बात की और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने विमंदित बच्चों को दिए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अवलोकन करने के साथ ही उनकी चिकित्सा व्यवस्था के सम्बन्ध में चिकित्सा अधिकारियों और विभाग के अधिकारियों से विस्तार से समीक्षा की और निर्देश दिए कि गर्मियों के मौसम में बच्चों की चिकित्सा व्यवस्था और साफ सफाई पर पूरी सतर्कता बरतें। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से विमंदित गृह में पेयजल की आपूर्ति की जानकारी ली और टेंकरों की संख्या बढ़ाने और शुद्ध पेयजल को सुचारू रखने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को आरओ का पानी पीने के लिए दिए जाने के निर्देश दिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने रसोई में पहुंचकर विमंदित बच्चों के लिए बनाए जा रहे खाने की गुणवत्ता के लिए रोटी व सब्जी को चखकर देखा और आपूर्ति की गई खाद्य सामग्री का अवलोकन किया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement