Chatechand Shobhayatra declares results-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देखें.. चेटीचंड शोभायात्रा झांकियों के परिणाम

khaskhabar.com: बुधवार, 21 मार्च 2018 09:29 AM (IST)
देखें.. चेटीचंड शोभायात्रा झांकियों के परिणाम
जयपुर। चेटीचंड सिंधी मेला समिति महानगर जयपुर की ओर से चेटीचंड शोभायात्रा के तहत निकाली गई झांकियों के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए। झांकी सचिव विनय वसंदानी ने बताया कि सजीव झांकी में प्रथम पुरस्कार 'सिंधी साध संगत झांकी, सिंधी सेंट्रल एसोसिएशन जवाहर नगर को, द्वितीय पुरस्कार बेटियां हर क्षेत्र में आगे झांकी, पूज्य पंचायत सिंधु नगर नाहरी का नाका, तृतीय पुरस्कार स्वच्छता अभियान झांकी, पूज्य पंचायत मुरलीपुरा को घोषित किया गया। पखवाड़ा सचिव रमेश हरपलानी ने बताया कि कलात्मक झांकी में प्रथम पुरस्कार श्री अमरापुर एक्सप्रेस- पूज्य पंचायत बाइस गोदाम को, द्वितीय पुरस्कार झूलेलाल स्मार्ट सिटी, पूज्य पंचायत वैशाली नगर को और तृतीय पुरस्कार स्वच्छता व पर्यावरण पूज्य पंचायत बनीपार्क को को घोषित किया गया।
मुख्य समन्वयक किशोर सचदेव ने बताया कि सिंधी वेशभूषा का पुरस्कार वर्षा तेजवानी को घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement