chartered accountant nabbed taking bribe Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिश्वत के आरोप में चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 10 अगस्त 2016 7:23 PM (IST)
रिश्वत के आरोप में चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार
सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि मोबाइल हैंडसेट और इसके उपकरणों के व्यवसायी से कथित तौर पर दो लाख रूपये मांगने के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि आयकर अधिकारी,फरीदाबाद ने व्यवसायी की आय के आकलन के लिए नोटिस जारी किया था। नोटिस मिलने के बाद शिकायतकर्ता ने सीए से मामले पर चर्चा की, जिसने बताया कि उस नोटिस की प्रति उसे भी मिली है और मामले पर आईटीओ से चर्चा हुई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आईटीओ कार्यालय में सीए के साथ एक बैठक हुई और चर्चा के दौरान शिकायतकर्ता को पता चला कि मामले के निपटारे के लिए आईटीओ की तरफ से सीए दो लाख रूपये की रिश्वत मांग रहा है। गौड ने कहा कि शिकायतकर्ता के आग्रह पर सीए ने रिश्वत की राशि घटाकर डेढ लाख रूपये कर दी और पहली किश्त में 60 हजार रूपये स्वीकार करने पर सहमत हो गया। सीबीआई ने फरीदाबाद में जाल बिछाया जहां चार्टर्ड अकाउंटेंट को 60 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement