Chaos at Jheel Kela Devi Fair : Shopkeepers and Devotees Outraged by Devasthan Department Arbitrary Conduct-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झील केला देवी मेले में अव्यवस्था : देवस्थान विभाग की मनमानी से दुकानदार और श्रद्धालु नाराज़

khaskhabar.com: रविवार, 29 मार्च 2026 4:01 PM (IST)
झील केला देवी मेले में अव्यवस्था : देवस्थान विभाग की मनमानी से दुकानदार और श्रद्धालु नाराज़
बयाना। झील केला देवी मेले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देवस्थान विभाग की कथित मनमानी और लापरवाही को लेकर दुकानदारों और आम श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार मेले में दुकान माफियाओं को एक साथ ही दुकानों का वितरण कर दिया जिससे दुकान माफिया अपनी रेटों के अनुसार दुकानों के लिए दुकानदारों से अत्यधिक शुल्क वसूला गया है, जिसके चलते कई वर्षों से लगातार दुकान लगाने वाले व्यापारियों ने इस बार मेले से दूरी बना ली है। महंगे रेट के कारण मेला ग्राउंड में कई स्थान खाली पड़े हैं, जिससे मेले की रौनक भी फीकी नजर आ रही है। दुकानदारों का आरोप है कि विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना के किराया बढ़ा दिया, जिससे छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। वहीं श्रद्धालुओं का कहना है कि कम दुकानों के कारण उन्हें आवश्यक सामान और सुविधाएं भी आसानी से नहीं मिल पा रही हैं। जैसे कि मेले में अबकी बार एक भी खाने का होटल नहीं खोला गया है। वहीं विभाग की और से मेले में आने वाले यात्रियों को पानी की कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है ‌। जिससे यात्री भूखे प्यासें मेले में भटकने को मजबूर नजर आ रहे है।
फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की जा रही है। अब देखना होगा कि देवस्थान विभाग इस पर क्या कदम उठाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement