chandigarh news : Prisons will be built the Improvement house : Randhawa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:01 pm
Location
Advertisement

जेलों को सही मायनों में सुधार घर बनाया जायेगा : रंधावा

khaskhabar.com : गुरुवार, 26 अप्रैल 2018 9:53 PM (IST)
जेलों को सही मायनों में सुधार घर बनाया जायेगा : रंधावा
चंडीगढ़। जेल मंत्री स.सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा गुरुवार को सेंट्रल जेल अमृतसर के डी.एस.पी. बलविन्दर सिंह और हैड वार्डन भगवंत सिंह को शानदार कारगुजारी निभाने की एवज में प्रशंसा पत्र दे कर सम्मानित किया।

स. रंधावा ने बताया कि बीते दिनों दोनों अधिकारियों द्वारा मुस्तैदी के साथ डियूटी निभाते हुए अमृतसर जेल में वाटर कूलर में से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए थे, जिनमें से 1780 बीड़ी के बंडल, तम्बाकू और सिगरेट के 2-2 पैकेट शामिल थे। स. रंधावा ने कहा कि जेलों को सही मायनों में सुधार घर बनाया जाएगा और जेलों में कोई भी गैर सामाजिक गतिविधि नहीं होने दी जाएगी।

जेल मंत्री ने कहा कि विभाग में सुधार करने के लिए जहां शानदार कारगुजारी करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा, वहां डयूटी में लापरवाही करने वालों को दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी सप्ताह वे जेल विभाग के समूह अधिकारियों के साथ मीटिंग में विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement