chandigarh news : Haryana Chief Minister Manohar Lal inaugurated Karnapark and Musical Fountain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:15 pm
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कर्णपार्क और म्यूजिकल फाउंटेन का किया लोकार्पण

khaskhabar.com : शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018 11:56 PM (IST)
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कर्णपार्क और म्यूजिकल
 फाउंटेन का किया लोकार्पण
चंडीगढ़। विजयदशमी के दिन करनाल आगमन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर के बीचोंबीच स्थित पुराने और जनता की भावनाओं से जुड़े नवीनीकृत कर्णपार्क और उसमें स्थापित किए गए म्यूजिकल फाउंटेन का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि शहर के सौंदर्यकरण के क्रम में पहले कर्णताल का नवीनीकरण किया गया और नया स्वरूप दिया गया। उन्होंने बताया कि करीब साढ़े चार एकड़ में फैले कर्ण पार्क के जीर्णोद्वार पर 3 करोड़ 45 लाख रुपए की राशि खर्च हुई है। उन्होंने शहर के गणमान्य व्यक्तियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कुछ देर पार्क के उद्घाटन स्थल पर विराजमान होकर म्यूजिकल फाउंटेन से निकली रंगीन जैटस यानी धाराओं का अवलोकन किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कर्णपार्क में स्थित महान क्रांतिकारी देशभक्त शहीद चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
उल्लेखनीय है कि नवीनीकृत कर्ण पार्क में बाउंडरी वाल पर एस एस की ग्रील व धौलपुर पत्थर लगाया गया। पार्क के अंदर दो हाई मास्ट लाइटें व फुटपाथों पर बोलार्ड लाइटें लगाई गई हैं। पार्क के अंदर हरी घास व लैंड स्केपिंग की गई है। नए सजावटी व फलदार पौधे भी लगाए गए है। अब इसका स्वरूप देखते ही बनता है और इसमें लोगों की चहल पहल भी बढ़ गई है।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने कर्ण पार्क में ही नगर निगम करनाल की ओर से शहर की स्वच्छता को कायम रखने के लिए एक नई पहल के तहत सैनिटेशन पैट्रोलिंग स्कवार्ड मोटर साइकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपनी तरह की इन मोटर साईकलों पर कैमरा, माईक सिस्टम, ब्लींकर लाइट, सायरन व निगम का लोगो दिया गया है। इस तरह की पहल हरियाणा में पहली बार करनाल में की गई है। आज से यह मोटर साइकिलें शहर की सफाई के लिए बनाए गए चार जोन में जाकर मोनिटरिंग का कार्य करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement