chandigarh news : haryana Agriculture Minister OP Dhankar seen the world largest flower market in Amsterdam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:01 am
Location
Advertisement

कृषि मंत्री धनखड़ ने एमस्टर्डम में देखा दुनिया का सबसे बड़ा फ्लावर मार्केट

khaskhabar.com : शनिवार, 21 अप्रैल 2018 9:55 PM (IST)
कृषि मंत्री धनखड़ ने एमस्टर्डम में देखा दुनिया का सबसे बड़ा फ्लावर मार्केट
चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने हॉलैंड के एमस्टर्डम में शनिवार को दुनिया की सबसे बड़ी फ्लावर मार्केट का दौरा किया। इस प्रकार की मार्केट राज्य के गुरुग्राम में खोलने का प्रस्ताव है। उनके साथ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव, डॉ. अभिलक्ष लिखी के साथ प्रतिनिधिमंडल में विधायक बलवंत सिह, बख्शीश सिंह, प्रधान सचिव, अनुराग रस्तोगी व हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक, मन्दीप बराड़ व नीदरलैण्ड मे भारतीय दुतावास के अधिकारी भी थे।

इस मंडी में प्रति वर्ष 4,6 बिलियन यूरो का टर्नओवर रहता है और 8,8 मिलियन प्रतिदिन होता है। मंडी में 30 हजार से अधिक के विभिन्न किस्म के फूल और पौधे आते हैं और प्रतिदिन 30 मिलियन फूलों और पौधों को बेचा जाता है। मंडी में 3,4 बिलियन रोज के फूल और 2 बिलियन ट्यूलिप का फूल का व्यापार होता है। मंडी में 135 मिलियन फलएनॉप्सिस, 90 मिलियन कलांचओए, 47 मिलियन रोज प्लांट व पैट रोज, 38 मिलियन कलॉक्स और 120000 ट्रांसक्शन प्रति दिन होती है। इस मंडी में 6000 सप्लायर, 2500 उपभोक्ता और 3000 कर्मचारी काम करते हैं। यह मंडी 220 फुटबॉल मैदान के बराबर क्षेत्रफल में फैली हुई है। इस मंडी के 5 मुख्य निर्यातकों में जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और बेल्जियम हैं तो वहीं 5 मुख्य आयातकों में केन्या, इथोपिया, इजराइल, बेल्जियम और जर्मनी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement