Chandigarh: Congress party releases election manifesto for Haryana Assembly Polls-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:57 pm
Location
Advertisement

हरियाणा में कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र , 300 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली फ्री होगी और...

khaskhabar.com : शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 1:11 PM (IST)
हरियाणा में कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र , 300 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली फ्री होगी और...
चंडीगढ़। कांग्रेस ने आज हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाब नबी आजाद , प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया।

कांग्रेस के घोषणा पत्र की यहां जानें मुख्य बातें...

-हर जिले में एक यूनिवर्सिटी और एक मेडिकल कॉलेज बनेगा।

-10वीं के छात्रों को 12 हजार और 12वीं के छात्रों को 15 हजार रुपए सालाना वजीफा मिलेगा।

-हर सरकारी संस्थान में मुफ्त वाई-फाई जोन बनाया जाएगा।

-अध्यापक भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

-300 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली फ्री होगी।

-300 यूनिट से बिजली अधिक पर रेट आधा देना होगा।


- सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आऱक्षण दिया जाएगा।

- हरियाणा रोडवेज में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement