Chamba hospital suffering from staff shortages, millions of machines lying idle-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्टाफ की कमी से जूझ रहा चम्बा अस्पताल, करोडों की मशीनें पडी बेकार

khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 3:38 PM (IST)
स्टाफ की कमी से जूझ रहा चम्बा अस्पताल, करोडों की मशीनें पडी बेकार
चम्बा। चम्बा में मैडिकल कालेज बने या न बने पर वर्तमान में चम्बा का क्षेत्रीय अस्पताल सवालों के घेरे में है और लोगों का विश्वास इस अस्पताल से उठता जा रहा है। गौरतलब है कि क्षेत्रीय अस्पताल चम्बा पिछले कई सालों से डाक्टर व अन्य स्टाफ की कमी से जूझ रहा है लेकिन सरकार इस कमी को पूरा करने के बजाए यहां पर कार्यरत डाक्टरों व स्टाफ को अन्य जगहों पर भेज रही है। अब इस अस्पताल में हालात यह हो गए हैं कि करोडों रूपए की मशीनें स्टाफ व डाक्टर न होने के कारण धूल फांक रही है। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लगाई गई अल्ट्रा साउंड मशीन डाक्टर न होने की वजह से कई महीनों से बंद पड़ी है। इस सम्बंध में जिला संयोजक पीसी ओबराय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें चम्बा अस्पताल में आ रही अनियमताओं बारे चर्चा की गई व सीएमओ चम्बा विनोद शर्मा से मिलकर उन्हें इस समस्या बारे बताया। सीएमओ चम्बा विनोद शर्मा ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और आश्वासन के साथ कहा कि चम्बा अस्पताल में स्टाफ की कमी व अन्य समस्याओं के बारे पहले भी प्रदेश सरकार से बात की जा चुकी है लेकिन दोबारा फिर से सरकार को इस बारे अवगत करवाया जाएगा।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement