Chaku baji in rivalries, injured two young man Udaipur Referee, police deployed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आपसी रंजिश में चाकूबाजी, घायल दो युवक उदयपुर रेफर, पुलिस तैनात

khaskhabar.com: शनिवार, 14 जनवरी 2017 8:08 PM (IST)
आपसी रंजिश में चाकूबाजी, घायल दो युवक उदयपुर रेफर, पुलिस तैनात
बांसवाड़ा। शहर के खांदु कॉलोनी इलाके में शनिवार को दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान हुई चाकूबाजी में दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। दोनों घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया। बाद में मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शाहिद (28) अपने मोहल्ले में खड़ा था। उस समय बाइक से शुभम निकला तो उसे वहीं रोककर उससे मारपीट कर दी। इसी दौरान शाहिद ने चाकू से शुभम की पीठ पर वार कर घायल कर दिया। इस दौरान शाहिद भी घायल हो गया। उसके बाद उनके दोस्तों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

[@ बचत खातों में पडा धन मानेंगे अधोषित धन!मोदी सरकार लाई नया नियम]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement