Chairs and members of the Commission and the Board took the feedback-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों और सदस्यों से लिया फीडबैक

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2016 7:26 PM (IST)
आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों और सदस्यों से लिया फीडबैक
जयपुर । प्रदेश के विभिन्न आयोगों और बोर्ड के अध्यक्षों और सदस्यों की बैठक अब हर दो महीने में एक बार होगी । प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में आयोजित पहली बैठक में आयोगों और बोर्डों के अध्यक्षों और सदस्यों से कामकाज की जानकारी ली गई। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि यह पहली संयुक्त बैठक थी । उन्होंने बताया कि बैठक में वैचारिक चर्चा हुई। वहीं बीसूका के उपाध्यक्ष डॉ. दिगंबर सिंह ने कहा कि बैठक में सभी आयोगों और बोर्ड के सदस्यों के साथ अऩुभव साझा किया गया। उन्होंने बताया कि आयोग और बोर्ड के पास फंड की कमी नहीं है, लेकिन फंड का कैसे उपयोग किया जाए, इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि अब इस तरह की बैठक हर दो महीने में के बाद होगी। यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ? यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement