chain snatching-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाइक सवार महिला की चैन छीन हुए फरार

khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 6:18 PM (IST)
बाइक सवार महिला की चैन छीन हुए फरार
जयपुर। आदर्श नगर इलाके में बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहीं एक महिला के पीछे से आकर बाइक सवार बदमाश उसके गले में पहनी सोने की चैन तोड़ फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से महिला घबरा गई और घबराहट में बाइक सवार बदमाशों का हुलिया व बाइक के नम्बर नहीं देख पाई। वारदात के बाद पीडि़ता ने मामलें की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने पीडि़ता को थाने ले जाकर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ चैन स्नेचिंग का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद आसपास के इलाके में नाकाबंदी भी कराई। लेकिन बाइक सवार बदमाशों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बरकत नगर निवासी प्रिति सिंह चौहान ने मामला दर्ज कराया है कि सोमवार को राजापार्क से खरीदारी कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान होटल ब्लू बर्ड के पास एक बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश पीछे से आए और गले पर झपट्टा कार सोने की चैन तोड़ फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से पहले तो महिला घबरा गई। लेकिन कुछ ही देर बाद पीडि़ता ने बाइक सवार बदमाशों को पकडऩे के लिए शोर मचाया। लेकिन कोई मदद के लिए आता इससे पहले ही अज्ञात बदमाश तेज रफ्तार में बाइक चला आंखों से ओझल हो गए। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ चैन स्नेचिंग का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़े : कई बैंकों में नहीं पहुंची स्याही, जहां पहुंची वहां भीड़ कम
यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement