CEO inspected 9 MD NREGA works-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीईओ ने किया 9 एमडी नरेगा कार्य का निरीक्षण

khaskhabar.com: रविवार, 23 जुलाई 2023 5:59 PM (IST)
सीईओ ने किया 9 एमडी नरेगा कार्य का निरीक्षण
श्रीगंगानगर। जिला परिषद सीईओ मुहम्मद जुनैद ने रविवार सुबह ग्राम पंचायत 9 एमडी में चल रहे मनरेगा कार्य का निरीक्षण कर श्रमिकों को कार्यस्थान पर आवश्यक उपकरणों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए। जुनैद एवं प्रशिक्षु आईएएस प्रतीक जुईकर ने पंचायत समिति घड़साना की ग्राम पंचायत 9 एमडी मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत में गुणवत्तापूर्वक कार्य करवाने के साथ-साथ ग्राम सचिव को श्रमिकों के 100 दिवस रोजगार पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। जुनैद ने कार्यस्थल पर मेटो द्वारा एनएमएमएस के जरिए श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज प्रकिया की जांच करते हुए भविष्य में श्रमिकों को औजार सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति के विकास अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता जसप्रीत सिंह एवं ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण उपरांत सीईओ जुनैद व जुईकर द्वारा रावला राजस्व तहसील में कृषि उपज मंडी समिति द्वारा सरसो खरीद के दौरान दोहरा खरीद भुगतान प्रकरण का भी अवलोकन किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement