Central and state governments focusing on shifting from LPG to DPNG-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केन्द्र व राज्य सरकार का एलपीजी को डीपीएनजी में शिफ्ट करने पर फोकस -विनय पाटनी

khaskhabar.com: शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 5:54 PM (IST)
केन्द्र व राज्य सरकार का एलपीजी को डीपीएनजी में शिफ्ट करने पर फोकस -विनय पाटनी
जयपुर। राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस द्वारा हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए आज से 31 दिसंबर, 26 तक परिवारों को पाइपलाइन से घरेलू प्राकृतिक गैस सुविधा से जोड़ने का अभियान शुरु किया गया है। आरएसजीएल के प्रबंध निदेशक विनय पाटनी ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा एलपीजी कनेक्शनों को डीपीएनजी कनेक्शनों में परिवर्तित करने पर जोर देते हुए एलपीजी फ्री जोन बनाने पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पीएनजीआरबी ड्राइव 3 के विशेष अभियान के तहत अधिक से अधिक घरों को पीएनजी सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य है। पीएनजी एक अत्यधिक सुरक्षित, किफायती एवं सुविधाजनक ईंधन है। इसमें पानी के नल की तरह घर घर पाइपलाइन द्वारा प्राकृतिक गैस पहुँचती है और 24 गुना 7 दिन उपलब्ध रहती है। बार बार गैस सिलिंडर बुक करने व बदलने का झंझट नहीं रहता है। इस त्यौहारी मौसम पर आरएसजीएल ने 31 दिसंबर 26 तक कोटा में घरों में पीएनजी सुविधा से जुड़ने वाले नए परिवारों के लिए 5000 पॉइंट (500 रू के बराबर पीएनजी गैस ) प्रोत्साहन देने का निर्णय किया है।। एमडी विनय पाटनी से आरएसजीएल के अधिकारियों से वर्चुअल बैठक में बताया कि भारत सरकार के पीएनजीआरबी द्वारा समूचे देश में अभियान चलाकर नागरिकों को जागरुक करने और डीपीएनजी सुविधा से जोड़ने का निर्णय किया गया है। अभियान के दौरान संरचनागत विकसित क्षेत्र के परिवारों को सीधे एवं विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर डीपीएनजी सुविधा से जोड़ा जाएगा। कोटा की बहुमंजिली इमारतों, गैस्ट हाउसों, पेइंग गैस्ट हाउसों, हॉस्टलों के साथ ही क्षेत्र के होटलों, रेस्टोरेंट आदि व्यावसायिक संस्थाओं के साथ औद्योगिक क्षेत्रों में पाइपलाइन से प्राकृतिक गैस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उपमहाप्रबंधक सीपी चौधरी और विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान की आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। इस अवसर पर मुख्य वित अधिकारी दीप्तांशु पारीक और प्रबंधक आईटी गगनदीप राजोरिया सीएस विनिता सोनी और मीडिया प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने भी हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement