Centers will be opened in all the districts of the state under the Prime Ministers Womens Empowerment Scheme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:44 am
Location
Advertisement

प्रधानमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों में केन्द्र खोले जाएंगे

khaskhabar.com : मंगलवार, 11 दिसम्बर 2018 6:08 PM (IST)
प्रधानमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों में केन्द्र खोले जाएंगे
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के तहत अब प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय महिला शक्ति केन्द्र खोले जाएंगे जबकि फिलहाल ऐसा केन्द्र राज्य स्तर पर ही संचालित है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज महिला एंव बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव आशीष श्रीवास्तव ने देश के 5 राज्यों हरियाणा, आन्ध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश व पश्चिमी बंगाल के जिला अधिकारियों के साथ हुई विडियो कॉन्फ्रैंसिंग के माध्यम से चर्चा की।


उन्होंने बताया कि इस तरह के केन्द्र से महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्प लाईन, महिला पुलिस वालंटियर तथा घरेलू हिंसा जैसे मामलों से पीडि़त महिलाओं की सहायता को लेकर सेवाओं तथा महिला शक्तिकरण स्कीमों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय महिला शक्ति केन्द्र के साथ-साथ खण्ड स्तर पर भी महिला शक्ति केन्द्र खोले जाएंगे, जो जिला स्तर के केन्द्र के साथ समन्वय रखकर काम करेंगे। जिला स्तरीय केन्द्र में महिला कल्याण अधिकारी व 2 कोऑर्डिनेटर सहित 3 सदस्य होंगे, जबकि खण्ड स्तर पर 7 सदस्य रहेंगे। इनमें कॉलेजों से 4 मेम्बर लिए जाएंगे तथा 3 अन्य सदस्य उपायुक्त द्वारा नामित किए जाएंगे, जो स्कूल व कॉलेज के एन.सी.सी. व एन.एस.एस. के वालंटियर हो सकते हैं, जिनमें महिलाओं को ही तरजीह दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement