Celestial lightning death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 7:10 PM (IST)
आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत
राजसमंद। कुंवारिया थाना क्षैत्र के प्रेमपुरा गांव के एक खेत में मंगलवार को दोपहर बाद आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया था , जिससे आर के चिकित्सालय ले जाया गया । वहीं बिजली से 8 बकरियां मर गई आकस्मिक हुई घटना से गांव में अफरातफरी का माहौल गया । सुचना पर पर कुंवारिया थाना पुलिस मौके पर पहुची। कुंवारिया थानाअधिकारी पारसमल वीरवाल ने बताया कि दोपहर बाद हुई बारिस में प्रेमपरु के दो व्यक्ति बारिस से बचाव के लिए पीपल के पेड़ के नीचे खड़े थे कि आकाशीय बिजली गिरी जिससे पीपल के नीचे खड़ेे गोकल पुत्र रामलाल पुर्बिया गाडरी उम्र 42 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि पास में खड़े गांव के किशनलाल पुत्र मियाराम भील गंभीर रूप से झुलस गया जिससे ईलाज के लिए आर के राजसमंद ले जाया गया। घटना से पीपल के पेड़ के नीचे खड़ी 8 बकरियों ने दम तोड़ दिया। बताया कि जहां पर घटना हुई वह क्षैत्र कांकरोली थाने में पड़ता है इस कारण कांकरोली पुलिस को सुचना दी मौके पर थानाधिकारी लक्ष्मणराम विश्नोई मौके पर पहुचे और शव को कुंवारिया मौचरी पर लाया गया जहां पोस्ट मार्टम कर परिजनों का सपुद्व कियागया। मौके पर पीपली अहिरान के सरपंच हरिराम सालवी, पटवारी राजसमंद तहसीलदार आदि अधिकारी मौके पर पहुचे और मौका पर्चा तैयार किया गया। किशन की पत्नी ने दी ग्रामीणों को सुचना- आकाशिय बिजली से झुलसे किशन लाल भील की पत्नी दुसरे पेड़ के नीचे खड़ी थी सारी घटना उनकी आंखो के सामने घटी इससे देखकर वह डर गई और विलाप करती गांव में पहुची और इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई घटना से गांव में मातम छा गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement