Celebrating victory in local body elections Acid attack on Congress workers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:05 pm
Location
Advertisement

निकाय चुनावों में जीत का जश्न मना रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एसिड अटैक

khaskhabar.com : सोमवार, 03 सितम्बर 2018 4:21 PM (IST)
निकाय चुनावों में जीत का जश्न मना रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एसिड अटैक
बेंगलुरु। कर्नाटक में निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद कांग्रेस सबसे बडा दल बनकर उभरा है। जीत से उत्साहित कार्यकर्ता ने जगह-जगह जश्न मना रहे हैं। तुमकूर में भी कांग्रेस पार्टी की जीत का जश्न मना रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एसिड से हमला कर दिया गया। इससे पच्चीस लोग झुलस गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी इनायतुल्लाह खान की जीत का जश्न मनाने के लिए इकत्रिए हो गए थे। जश्न का माहौल था।

इसी दौरान अचानक अज्ञात व्यक्तियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एसिड से हमला कर दिया। इस घटना से 25 लोग झुलस गए हैं। अभी यह साफ नहीं हो पाया कि किसने हमला किया है और किस मकसद को लेकर यह घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement